मनोज तिवारी का दावा- UP विधानसभा चुनाव 2022 में 10 और सीटें जीतेगी BJP

Edited By Umakant yadav,Updated: 16 Nov, 2020 05:45 PM

manoj tiwari claims  bjp will win 10 more seats in up assembly election 2022

दिल्ली की भाजपा इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने वर्ष 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को ही जनादेश मिलने का दावा किया है।

मिर्जापुर: दिल्ली की भाजपा इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने वर्ष 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को ही जनादेश मिलने का दावा किया है।

तिवारी ने विंध्याचल मंदिर में सोमवार को दर्शन करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 312 सीटें जीतने वाली भाजपा को अगले चुनाव में 10 और सीटें मिलेंगी।

बिहार के हालिया विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए तिवारी ने कहा कि इस चुनाव के नतीजों से साबित होता है कि लोग भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ हैं। विंध्याचल मंदिर में दर्शन करने से पहले तिवारी ने भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा द्वारा आयोजित हवन में भी भाग लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!