रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का ऐलान, इस सीट से लडूंगा लोकसभा चुनाव

Edited By Ajay kumar,Updated: 18 Jan, 2019 05:49 PM

manoj sinha will contest from ghazipur

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव वह गाजीपुर से ही चुनाव लड़ेंगे और यदि गाजीपुर से उन्हें टिकट नहीं मिला वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

वाराणसी: रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव वह गाजीपुर से ही चुनाव लड़ेंगे और यदि गाजीपुर से उन्हें टिकट नहीं मिला वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने यहां कहा कि प्रधानमंत्री के वाराणसी से चुनाव जीतने के बाद से ही पूर्वांचल का तेजी से विकास हो रहा है जो आगे भी जारी रहेगा। 

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से भाजपा को कोई फर्क नहीं पडऩे वाला। पूर्व में जो भी गठबंधन हुए हैं वह पूरी तरह विफल रहे हैं। भाजपा 2019 में एक बार फिर भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। मनोज सिन्हा ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था फ्रांस को पीछे कर 6वें स्थान पर पहुँच गयी है। जल्द ही भारत की अर्थव्यवस्था इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए विश्व में पांचवे स्थान पर पहुँच जाएगी। भाजपा सरकार ने पाँच सालों में 129 योजनाओं को शुरू करने का काम किया है।

मनोज सिन्हा ने कहा कि भाजपा सरकार में पूर्वांचल का तेजी से विकास हुआ है। पूर्व की सरकारें पूर्वांचल के विकास पर ध्यान नहीं देती थी। आज पूर्वांचल में 88 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। तीन राज्यों में भाजपा के हार पर मनोज सिन्हा ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में अंतर है। तीन राज्यों में भाजपा हारी नहीं है बल्कि कांग्रेस जीती है।      

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!