Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 22 Jun, 2019 02:36 PM
यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या करने वाले मनीष की अस्पताल में मौत हो गई है। दरअसल, मनीष ने दरवेश को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी। जिसके बाद उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर में गोली लगने के वजह से कौमा...
आगरा/ नई दिल्लीः यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या करने वाले मनीष शर्मा की अस्पताल में मौत हो गई है। दरअसल, मनीष ने दरवेश को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी। जिसके बाद उसे दिल्ली के गुरुग्राम में इलाज चल रहा था।
मनीष को बेहद गंभीर हालत में 13 जून को मेदांता में लाया गया था। मनीष के सिर में गोली लगी थी, उनको होश नहीं आया था। मनीष ने लाइसेंसी पिस्टल से दरवेश को गोली मारने के बाद अपनी कनपटी में गोली मार आत्महत्या का प्रयास किया था।