लोकसभा चुनाव 2019: इस वजह से मेनका गांधी को जीत के लिए करना पड़ा कड़ा संघर्ष

Edited By Anil Kapoor,Updated: 28 May, 2019 09:00 AM

maneka has struggled to perform with lusty performance of veterans

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं के लचर प्रदर्शन ने मेनका गांधी को जीत के लिए कड़ा संघर्ष करने को मजबूर किया। जिले के दिग्गज नेता गांधी को अपने ही बूथ पर नहीं जिता सकें। इनके विधायक और पदाधिकारियों का प्रदर्शन...

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं के लचर प्रदर्शन ने मेनका गांधी को जीत के लिए कड़ा संघर्ष करने को मजबूर किया। जिले के दिग्गज नेता गांधी को अपने ही बूथ पर नहीं जिता सकें। इनके विधायक और पदाधिकारियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। सुल्तानपुर के जिन विधान सभाओं से मेनका को जीत मिली है उन्ही में लंभुआ विधायक देवमणि द्विवेदी के सूर्यभान पट्टी के 3 बूथों पर गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह सोनू को 745 मत मिले हैं, जबकि मेनका गांधी 600 मत ही हासिल कर सकीं।

जानकारी मुताबिक पूरे बाघराय भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शिवाकांत मिश्र का बूथ है। यहां के बूथ संख्या 75,76 पर गठबंधन प्रत्याशी को कुल 508 मत मिले हैं। वहीं मेनका गांधी 390 वोट ही प्राप्त कर सकी हैं। बूथ संख्या पूरे लेदई काशी प्रांत के उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र का बूथ है। यहां गठबंधन प्रत्याशी को 229 और मेनका गांधी को 218 मत मिले हैं। पूर्व में इसौली से विधानसभा चुनाव लड़ चुके ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी से संबंधित बूथ संख्या 148 भड़सरा में गठबंधन प्रत्याशी को 402 और भाजपा को मात्र 151 मत मिले हैं। कादीपुर विधायक राजेश गौतम के कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के पहाड़पुर बस्तीपुर के बूथ संख्या 315,316,317 व 318 पर गठबंधन प्रत्याशी को 1191 और भाजपा को 999 मत मिले हैं।

यही हाल सुल्तानपुर विधायक सूर्यभान सिंह से संबंधित बूथों का है। बेलहरी के कुल पांच बूथों पर गठबंधन को 1252 और भाजपा को 1068 वोट प्राप्त हुए हैं। विजय मिश्र कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन हैं। इनसे संबंधित पुरैना बूथ पर गठबंधन को 329 और भाजपा को 323 मत मिले हैं। यही हाल कई अन्य पदाधिकारियों का है। नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा के दिग्गज अपना बूथ तक नहीं जिता सके। कांटे की लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर और मेनका गांधी की खुद की मेहनत ही मेनका गांधी की नैया पार हो सकी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!