घोड़े की टांग तोडऩे वाले भाजपा विधायक पर बरसीं मेनका गांधी

Edited By ,Updated: 16 Mar, 2016 05:03 PM

maneka gandhi bjp legislator who broke the leg of the horse brsin

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भाजपा विधायक गणेश जोशी द्वारा पुलिस के घोड़े की डंडे से मार मारकर टांग तोडऩे पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भाजपा विधायक गणेश जोशी द्वारा पुलिस के घोड़े की डंडे से मार मारकर टांग तोडऩे पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कड़ी आपत्ति जताई है। मेनका गांधी ने आरोपी विधायक को पार्टी से निकालने की मांग की है। 
 
गणेश जोशी पर आरोप है कि उन्होंने सोमवार को देहरादून में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के घोड़े शक्तिमान पर हमला किया था। बीजेपी विधायक की पिटाई से घोड़े को गंभीर चोटें आई हैं। इसी मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सख्त रूख अपनाते हुए पार्टी से बीजेपी विधायक पर कार्रवाई की मांग की है।
 
बता दें कि मेनका गांधी जानवरों के हित के लिए काम करने वाली संस्था 'द प्यूपिल फॉर एनिमल्स' (पीएफए) की अध्यक्ष हैं और जानवरों से जुड़े मुद्दे उठाती रहती हैं। उत्तराखंड में भी ये संस्था कार्य करती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!