Edited By Ruby,Updated: 16 Sep, 2018 11:11 AM
उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में एक मनचले को महिला से छेड़खानी करना मंहगा पड़ गया। गुस्साई महिला ने मनचले की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं आस-पास मौजूद भीड़ ने भी मनचले पर अपना हाथ साफ किया। वहीं घटनास्थल पर किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल...
मुज़फ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में एक मनचले को महिला से छेड़खानी करना मंहगा पड़ गया। गुस्साई महिला ने मनचले की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं आस-पास मौजूद भीड़ ने भी मनचले पर अपना हाथ साफ किया। वहीं घटनास्थल पर किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित जिला चिकित्सालय की है। यहां एक मनचले ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने इसका विरोध करते हुए उसकी चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। पिटाई के चलते वहां माहौल बिगड़ता चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को भीड़ से छुड़ाया।
इस मामले में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को जिला चिकित्सालय से एक सूचना मिली थी कि एक युवक ने एक महिला के साथ छेड़खानी की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल अभी इस मामले में किसी ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।