Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 May, 2018 02:22 PM
उत्तर प्रदेश में कुत्तों के हमलों की लगातार हो रही घटनाओं ने जिला प्रशासन की नींद उड़ा रखी है। आए दिन आवारा कुत्ते किसी ना किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला हरदोई जिले का है। जहां आदमखोर...
हरदोईः उत्तर प्रदेश में कुत्तों के हमलों की लगातार हो रही घटनाओं ने जिला प्रशासन की नींद उड़ा रखी है। आए दिन आवारा कुत्ते किसी ना किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला हरदोई जिले का है। जहां आदमखोर कुत्ते ने एक मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं कुत्ते ने बच्ची का सारा मुंह नोच डाला। जिसके चलते मासूम के मुंह पर 11 टांके लगवाए गए।
जानकारी के मुताबिक मामला कोतवाली शाहाबाद इलाके के अख्तियारपुर का है। यहां के निवासी वेद प्रकाश की 4 वर्षीय पुत्री अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक आदमखोर कुत्ते ने उसपर हमला बोल दिया और उसके चेहरे को नोच डाला। बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े चले आए। उन्होंने बच्ची को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने बच्ची के चेहरे पर 11 टांके लगाए हैं।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दहशत का आलम यह है कि ग्रामीण खेतों की ओर नहीं जा रहे हैं। यदि जाते हैं तो लाठी-डंडे लेकर समूह में जाते हैं। ग्रामीणों ने कुत्ते के भय से बच्चों को घरों से बाहर निकालना बंद कर दिया है।