Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 30 Jun, 2018 05:21 PM
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक दपंत्ति ने जहर खा लिया। जिसके बाद उन्हें अस्पाताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि संतान की चाहत पूरी न होने पर दंपति ने जहर खाया...
मैनपुरीः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक दपंत्ति ने जहर खा लिया। जिसके बाद उन्हें अस्पाताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि संतान की चाहत पूरी न होने पर दंपति ने जहर खाया है।
मामला भोगांव थाना क्षेत्र के गांव द्वारिकापुर का है। यहां के रहने वाले संदीप कुमार का विवाह 10 साल पहले सीमा के साथ हुआ था। दोनों के कोई संतान नहीं थी। इसलिए वे परेशान रहते थे। आस-पास के लोगों का कहना है कि संतान प्राप्ति के लिए दंपति ने उपचार से लेकर पूजा-पाठ तक हर संभव प्रयास किया, लेकिन उन्हें संतान नहीं हुई। इसी बात से दुखी होकर दोनों ने आत्महत्या कर ली।
जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।