Mainpuri: खेत पर गई नाबालिग किशोरी के साथ रेप, अंधेरे का फायदा उठाकर गांव के ही युवक ने घटना को दिया अंजाम

Edited By Mamta Yadav,Updated: 12 Aug, 2022 08:11 PM

mainpuri rape with a minor teenager who went to the farm

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को 13 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को रात में खेत पर गयी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया।...

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को 13 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को रात में खेत पर गयी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि खेत पर अंधेरे का लाभ उठाकर गांव के ही युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।       

घटना के समय पीड़िता के माता-पिता रिश्तेदारों के घर गए थे। वापस लौटने पर किशोरी ने उन्हें इस वारदात की जानकारी दी। थाने पहुंची पीड़िता से बात करने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को किशनी थाने जाकर तहरीर दी और बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में कन्नौज गया था। उसकी 13 वर्षीय पुत्री अन्य परिजनों के साथ घर में थी। गुरुवार की रात वह खेतों पर गई थी जहां ग्रामवासी दीपक प्रजापति पुत्र दयानंद प्रजापति ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।       

थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3, 4 (2) के तहत बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घर से फरार है। कुमार ने कहा कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!