महोबा में फंदे से लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या का आरोप

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Aug, 2018 01:34 PM

mahoba woman hanged from a trap

उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के खन्ना क्षेत्र में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई, उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया कि चिचारा गांव में सुरेंद्र यादव की पत्नी वंदना का शव शुक्रवार को...

महोबाः उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के खन्ना क्षेत्र में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई, उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया कि चिचारा गांव में सुरेंद्र यादव की पत्नी वंदना का शव शुक्रवार को उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। उसका पति किसी काम से बाहर गया था और वह घर में अकेली थी। अभी यह स्पष्ट नही है कि उसने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई। उसके शरीर पर चोट के निशान है। जिससे मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वंदना के मायके वाले हमीरपुर के रिगवाहा गांव से उसकी ससुराल पहुंच गये। वंदना के पिता सुरेंद्र सिंह ने उसके ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वन्दना की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। ससुरालीजनों द्वारा दहेज के लिए उसे लगातार प्रताडि़त किया जा रहा था। पुलिस ने सुरेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मु$कदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया है जबकि उसके सास और ससुर घर से लापता हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!