उन्नाव गैंगरेप मामले से चर्चा में आए पीड़िता के चाचा महेश सिंह को भेजा गया जेल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 Nov, 2018 06:11 PM

mahesh singh was sent to jail

उन्नाव विधायक कुलदीप सिंह सेंगर कांड में रेप पीड़िता के चाचा महेश सिंह की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होने वाली सुनवाई कल तक टल गई है। आज छुट्टी होने के कारण सभी कोर्ट बंद हैं। जिसके...

उन्नावः उन्नाव विधायक कुलदीप सिंह सेंगर कांड में रेप पीड़िता के चाचा महेश सिंह की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होने वाली सुनवाई कल तक टल गई है। आज छुट्टी होने के कारण सभी कोर्ट बंद हैं। जिसके चलते जिला न्यायाधीश ने महेश प्रकरण में सुनवाई के लिए अतिरिक्त जज की व्यवस्था की। जिसमें जज ने आवश्यक दस्तावेज देखते हुए महेश को रिमांड पर भेज दिया।

बता दें आधिकारिक पुष्टि के बाद यह जानकारी निकल कर सामने आई है कि इसे दिल्ली पुलिस ने नागलोई इलाके से गिरफ्तार किया था। बुधवार सुबह आरोपी को करीब 12 बजे उन्नाव कोर्टे में पेश किया गया है। आरोपी महेश को पुलिस ने मेडिकल के बाद एक दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

आरोपी के ऊपर दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। रेप पीड़िता के चाचा महेश सिंह अदालती आदेश की अवमानना और जालसाजी के आरोप में फरार चल रहा था। महेश सिंह पर हत्या और लूट के करीब आधा दर्जन मामले नजदीकी माखी थाने में दर्ज हैं। साथ ही 16 अक्टूबर 2012 से एक ट्रेन लूट मामले में फरार चल रहा था। जिसके खिलाफ गैर जमानती वारेंट भी जारी हो चूका था।

ज्ञात हो कि आरोपी पर कोतवाली में तीन और जीआरपी में एक अभियोग पंजीकृत है। जीआरपी में पंजीकृत अभियोग आईपीसी की धारा 394 भाग 411 में पंजीकृत है। जबकि कोतवाली और माखी थाना में 302 307 गैंगस्टर 147 /148/ 149 / 500/ 504 /506 /501 /348/ 363/ 66 आईटी एक्ट आदि आईपीसी की धाराएं शामिल है। इन मुकदमों में 10 अभियोग 1996 से 2002 के बीच के हैं। जबकि 2017 में तीन मुकदमा पंजीकृत हुए हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!