महिला दिवस पर महंत नरेंद्र गिरि बोले- महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहीं

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Mar, 2021 11:28 AM

mahant narendra giri on women s day said women are playing

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने महिलाओं को नमन करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही...

प्रयागराज: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने महिलाओं को नमन करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा है कि देश की सीमाओं की रक्षा की बात हो या आर्थिक मोर्चे की बात हो हर मोर्चे पर महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं।

धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में भी महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं है कई महिलाएं महामंडलेश्वर के पद को सुशोभित कर रही हैं। कई बेटियां कथा प्रवचन के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान बांट रही हैैं। महंत नरेंद्र गिरि ने माताओं बहनों को साधु-संतों की ओर से आशीर्वाद देते हुए कहा है कि वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ें प्रभु से ऐसी कामना है। उन्होंने कहा है कि जो महिलाएं धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में आएंगी उन्हें अखाड़ा परिषद यथोचित सम्मान और पद भी देगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!