महंत नरेंद्र गिरी की नसीहत- CM योगी पर कटाक्ष के लिए भगवा शब्द का प्रयोग न करें प्रियंका गांधी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 01 Jan, 2020 12:28 PM

mahant narendra giri advised priyanka gandhi said do not use saffron

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भगवा रंग पर दिए बयान को लेकर बयानबाजी हो रही है। ऐसे में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री योगी...

प्रयागराजः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भगवा रंग पर दिए बयान को लेकर बयानबाजी हो रही है। ऐसे में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करने के लिए भगवा शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को धर्म और आस्था को समझना चाहिए और ऐसे कटाक्ष नहीं करने चाहिए, जिससे लोगों की भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंचती हो। हालांकि प्रियंका गांधी द्वारा भगवा को देश की आस्था बताए जाने का महंत नरेंद्र गिरी ने समर्थन भी किया है।

उन्होंने कहा कि भगवा के जरिए सीएम योगी पर कटाक्ष करना सही नहीं है। सीएम योगी आदित्यनाथ एक संन्यासी हैं और ईमानदारी से लोक कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने देश और समाज के लिए घर परिवार को छोड़कर संन्यास धारण किया है। नरेंद्र गिरी ने कहा है कि पूरा संत समाज इस बात से गौरवान्वित महसूस करता है कि एक संन्यासी देश के सबसे बड़े सूबे की बागडोर बखूबी संभाल रहा है। उन्होंने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों से सीएम योगी कोई बदला नहीं ले रहे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!