Edited By Umakant yadav,Updated: 05 Feb, 2021 11:58 AM
उत्तर प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में रामायण में उल्लेख कई घटनाओं को चित्रों के माध्यम से सजाया गया है। प्रदर्शनी का मूल मकसद ये है कि लोग रामायण का तो पाठ करते हैं साथ ही इस प्रदर्शनी के माध्यम से रामायण को और समझ...
प्रयागराज: आस्था के सबसे बड़े महापर्व माघ मेले में रामायण के अंशों की एक अद्भुत प्रदर्शनी लगाई गई है। उत्तर प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में रामायण में उल्लेख कई घटनाओं को चित्रों के माध्यम से सजाया गया है। प्रदर्शनी का मूल मकसद ये है कि लोग रामायण का तो पाठ करते हैं साथ ही इस प्रदर्शनी के माध्यम से रामायण को और समझ सके। प्रदर्शनी देखने आ रहे लोगों का कहना है कि इस अनोखी प्रदर्शनी के माध्यम से वो तो और जागरूक हो रहे हैं साथ ही साथ बच्चे भी तस्वीरों को देख कर रामायण को समझ रहे हैं।
बता दें कि मेला क्षेत्र के परेड ग्राउंड में स्थापित इस प्रदर्शनी में रामायण के कई अंश को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है, जिसमें भगवान राम द्वारा किया गया वनवास का वर्णन हो या फिर हनुमान जी और लक्ष्मण जी के साथ उनका वार्तालाप। इसके साथ ही प्रयागराज के कई मंदिरो और ऐतिहासिक धरोहर की भी तस्वीर लगाई गई है। जिसमें शक्ति पीठ और सिद्धि पीठ मंदिर, आनंद भवन, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, जैसी कई तस्वीरें लगाई गई हैं। प्रदर्शनी को देखने के लिए भारी संख्या में लोग आ रहे हैं और जमकर प्रशंसा भी कर रहे हैं।
अस्थाई शहर में लगी इस प्रदर्शनी का समापन 11 मार्च के महाशिवरात्रि स्नान पर्व के साथ होगा। पंजाब केसरी के संवाददाता सैय्यद आकिब रज़ा ने प्रदर्शिनी का जायज़ा लिया और लोगों से बातचीत की।