Edited By Deepika Rajput,Updated: 02 Dec, 2018 12:31 PM
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को भोजपुरी नाइट का आयोजन हुआ, जिसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। इसके अलावा एक टीवी रियलिटी शो की कंटेस्टेंट रह चुकी इशरत जहां ने भी भोजपुरी...
लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को भोजपुरी नाइट का आयोजन हुआ, जिसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। इसके अलावा एक टीवी रियलिटी शो की कंटेस्टेंट रह चुकी इशरत जहां ने भी भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने किया। स्वाति ने पवन सिंह का सम्मान किया और कहा कि उन्हें गर्व है कि वह भोजुपरी हैं। जैसे ही पवन सिहं स्टेज पर आए लोग उनका अभिवादन शोर शराबे के साथ करने लगे। भोजपुरी नाइट की शुरुआत पवन सिंह ने माता के भजन से की। इसके बाद उन्होंने ‘तू लगावे लू जब लिपिस्टिक‘ गाना गाया, जिससे स्टेज में धूम मच गई। हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों को काबू करने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।