ATS लखनऊ के SP राजेश साहनी का अंतिम संस्कार, बेटी श्रेया ने दी मुखाग्नि

Edited By Deepika Rajput,Updated: 30 May, 2018 01:19 PM

लखनऊ एटीएस में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी का बुधवार को भैंसाकुंड वैकुंठ धाम पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनकी इकलौती बेटी श्रेया ने अंतिम संस्कार की सभी रस्में निभाई और मुखाग्नि दी। इस मौके पर कई पुलिस अधिकारियों, नेताओं, गणमान्य...

लखनऊः लखनऊ एटीएस में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी का बुधवार को भैंसाकुंड वैकुंठ धाम पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनकी इकलौती बेटी श्रेया ने अंतिम संस्कार की सभी रस्में निभाई और मुखाग्नि दी। इस मौके पर कई पुलिस अधिकारियों, नेताओं, गणमान्य लोगों और उनके परिजनों ने शिरकत की।

बता दें कि, राजेश साहनी ने ऑफिस में ही खुद को गोली मार ली थी। इस खबर के बाद महकमें में हड़कंप मच गया था। राजेश साहनी 1992 में पीपीएस सेवा में आए थे। 2013 में वह अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोट हुए थे। एटीएस में रहते हुए राजेश साहनी ने कई आॅपरेशन को सफलता से अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने कई आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफल भूमिका निभाई। राजेश साहनी एटीएस के तेज तर्रार अफसरों में से एक माने जाते थे।

अभी पिछले हफ्ते ही एटीएस की टीम को राजेश साहनी के नेतृत्व में बड़ी सफलता उत्तराखंड में हाथ लगी थी। एटीएस टीम ने यहां मिलिट्री इंटेलिजेंस और उत्तराखंड पुलिस के साथ मिलकर संदिग्ध आईएसआई एजेंट रमेश सिंह को गिरफ्तार किया था।इसके बाद राजेश साहनी ने रमेश सिंह को कोर्ट में पेश​ किया था और उसे ट्रांजिट रिमांड पर यूपी लाए थे। राजेश काफी समय से तमाम आतंकी संगठनों के स्लीपर मॉड्यूल और भारत में आतंक की साजिशों को बेनकाब कर रहे थे।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!