Edited By Ruby,Updated: 11 Sep, 2018 04:39 PM
उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल रविन्द्र प्रताप शाही को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। ले. जनरल शाही लखनऊ स्थित...
लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल रविन्द्र प्रताप शाही को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है।
ले. जनरल शाही लखनऊ स्थित कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल के विद्यार्थी रहे हैं। वह एक कोर की कमान भी संभाल चुके हैं। शाही 2016 में मध्य कमान के स्टाफ अध्यक्ष के पद से सेवानिवृत हुए है।
वह जम्मू-कश्मीर के हाई-एल्टिट्यूट क्षेत्रों, पूर्वोत्तर में कई आपरेशनल वातावरण सहित राजस्थान के रेतीले एवं पंजाब के मैदानी क्षेत्रों में सेवारत रह चुके है। वह हॉकी के अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं तथा वे लगातार गोरखपुर, फैजाबाद तथा लखनऊ के क्षेत्रीय खेल अधिकारी के रूप में सेवारत रहे हैं।