Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 24 Aug, 2018 05:50 PM
उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के कीडग़ंज क्षेत्र में शुक्रवार को नए पुल से प्रेमी युगल ने यमुना नदी में एक साथ छलांग लगा दिये। पुलिस सूत्रों ने यमुना पुल पर तैनात गार्ड के हवाले से बताया कि लड़का और लड़की दोनों...
इलाहाबादः उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के कीडग़ंज क्षेत्र में शुक्रवार को नए पुल से प्रेमी युगल ने यमुना नदी में एक साथ छलांग लगा दिये। पुलिस सूत्रों ने यमुना पुल पर तैनात गार्ड के हवाले से बताया कि लड़का और लड़की दोनों काफी देर तक पुल पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। अचानक दोनों रेलिंग पर चढ़कर यमुना नदी में एक साथ छलांग लगा दिये। गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
उन्होंने बताया कि दोनों कहां के रहने वाले हैं, उनके बारे में अभी तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। यमुना नदी में कूदे प्रेमी युगल की तलाश में पुलिस ने गोताखोरों की टीम लगा दिया है।