होटल के कमरे में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, 7 साल के मासूम ने रो-रो के बताई आंखों देखी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Feb, 2019 03:21 PM

lover couple doubles suicide in the hotel room

उत्तर प्रदेश के मथुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक होटल में एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों के घरवालों को उनके संबंध होने की जानकारी मिल गई थी। जिसके बाद दोनों ने ऐसा कदम उठाया। मृतक का महिला का मासूम...

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक होटल में एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों के घरवालों को उनके संबंध होने की जानकारी मिल गई थी। जिसके बाद दोनों ने ऐसा कदम उठाया। मृतक का महिला का मासूम बेटा भी होटल के कमरे में मौजूद था। जिसने शोर मचा कर इस बारे में सबको जानकारी दी।

दरअसल, मृतक अलीगढ़ महिला अलीगढ़ की रहने वाली है। महिला और उसके प्रेमी ने होटल में कमरे सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं जब महिला के 7 वर्षीय बेटे ने दोनों को तड़पते हुए देखा तो उसने शोर मचाना शुरु कर दिया। जिसके बाद आस-पास के लोग दौड़े चले आए। उन्होंने तुंरत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस बारे में सीओ विजय शंकर मिश्र ने बताया कि दोनों लोग अलीगढ़ के रहने वाले थे और करीब तीन साल से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को महिला अपने घर से 7 साल के बेटे के साथ कोसीकलां में बहन के घर जाने की बात कहकर निकली थी।
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!