LOK SABHA 2019: एक नजर सहारनपुर सीट पर

Edited By Ruby,Updated: 22 Mar, 2019 06:54 PM

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक सहारनपुर लोकसभा सीट है। आजादी के बाद  भारतीय लोकतंत्र के लिए पहला चुनाव साल 1952 में हुआ और इस सीट पर भी पहली बार चुनाव 1952 में ही हुआ। उस वक्त कांग्रेस ने इस सीट पर कब्जा जमाया था। उसके बाद से...

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक सहारनपुर लोकसभा सीट है। आजादी के बाद  भारतीय लोकतंत्र के लिए पहला चुनाव साल 1952 में हुआ और इस सीट पर भी पहली बार चुनाव 1952 में ही हुआ। उस वक्त कांग्रेस ने इस सीट पर कब्जा जमाया था। उसके बाद से साल 1977 तक जितने भी चुनाव हुए सभी में कांग्रेस ने ही बाजी मारी, लेकिन इमरजेंसी के बाद कांग्रेस के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा और तब से लेकर अब तक जितने भी चुनाव हुए। उसमें साल 1984 के चुनाव को छोड़ दें तो हर बार कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें कि सहारनपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद और रामपुर मनिहारन शामिल हैं।
PunjabKesari

लोकसभा क्षेत्र - सहारनपुर          

जिला     सहारनपुर
विधानसभा   बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद और रामपुर मनिहारन

साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखें तो सहारनपुर लोकसभा की 5 विधानसभा सीटों में से दो पर भारतीय जनता पार्टी, दो पर कांग्रेस और एक पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली थी। इस सीट पर 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार राघव लखनपाल ने कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद को 65 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया था।
PunjabKesari

इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में सहारनपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 24 लाख 29 हजार 283 है। कुल मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं की संख्या 12 लाख 98 हजार 244, महिला मतदाताओं की संख्या 11 लाख 30 हजार 867 और ट्रांस जेंडर के कुल 172 मतदाता शामिल हैं।
PunjabKesari

अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो साल 2014 में इस सीट पर बीजेपी के राघव लखनपाल ने 4 लाख 72 हजार 999 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं कांग्रेस के इमरान मसूद 4 लाख 7 हजार 909 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे, जबकि बहुजन समाज पार्टी के जगदीश सिंह राणा को 2 लाख 35 हजार 33 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari

साल 2009 में की बात करें तो बीएसपी के जगदीश सिंह राणा ने 3 लाख 54 हजार 807 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी तो वहीं समाजवादी पार्टी के राशीद मसूद 2 लाख 69 हजार 934 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे, जबकि बीजेपी के जसवंत सिंह सैनी को 99 हजार 894 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो समाजवादी पार्टी के राशीद मसूद ने 3 लाख 53 हजार 272 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं बीएसपी के मंसूर अली 3 लाख 26 हजार 444 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे, जबकि बीजेपी के चौ. यशपाल सिंह को 2 लाख 30 हजार 346 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!