आगामी आम चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाएं नौजवान: अखिलेश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 02 Jan, 2019 09:01 AM

lok sabha elections make samajwadi party victorious by heavy votes akhilesh

सपा संस्थापक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नववर्ष की बधाई देते हुए नौजवानों का आव्हान किया कि वे आगामी आम चुनावों में समाजवादी पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि समाजवादी...

लखनऊ: सपा संस्थापक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नववर्ष की बधाई देते हुए नौजवानों का आव्हान किया कि वे आगामी आम चुनावों में समाजवादी पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जातिवादी नहीं नौजवानों की पार्टी है। नौजवान ही परिवर्तन के ध्वजवाहक होते हैं। वे ही फिर सत्ता परिवर्तन करेगें। इससे पहले समाजवादी पार्टी मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के लिए सुबह से लोगों का भारी तांता लगा रहा। राज्य के विभिन्न जिलों से सोमवार को ही लखनऊ आने का नेताओं और कार्यकर्ताओ का सिलसिला बना रहा। घंटों प्रतीक्षा के बाद भी मिलने वालों का उत्साह देखने लायक था। इनमें लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का बड़ा समूह था।

भेंटकर्ताओं में गरीब बच्चे, डॉक्टर्स, सांसद, युवा नेता, महिलाएं, साधु-सन्त, अधिवक्ता, शिक्षक, किसान, पूर्व विधायक, संगठन के पदाधिकारीगण तथा सिख, इसाई एवं मुस्लिम धर्मगुरू भी शामिल थे। बैंड की धुनों पर भी अखिलेश जी का स्वागत किया गया। मिलने वालों ने कामना की कि अखिलेश जी ही उनका नेतृृत्व करते रहें। भाजपा की सरकार से सभी सताए गए हैं। इसके मुकाबले लोग समाजवादी सरकार के कामों को याद कर रहे हैं। नववर्ष पर अपने प्रति व्यक्त शुभकामनाओं से अभिभूत यादव ने कहा कि जब एक तारीख बदलने से लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है तो अगर भाजपा सरकार बदल गई तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्या असर होगा। इसके लिए संकल्प लेना होगा कि सरकार बदले। लोकतंत्र में झूठ बोलना, धोखा देना भ्रष्टाचार है। दिल्ली से झूठ चला जो लखनऊ तक पहुंच गया। पूरे देश में झूठ पर झूठ का विस्तार कर दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने नए वर्ष में जनता के साथ अच्छा होने की आशा जताते हुए कहा कि समाजवादी तो विकास के रास्ते पर प्रदेश को ले जा रहे थे, भाजपा ने वे सभी रास्ते बंद कर दिए। शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में अव्यवस्था है। कर्ज से लदे किसान आत्महत्या कर रहे है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। नौजवानों की पूरी एक पीढ़ी को नौकरी नहीं मिलने वाली है। प्रदेश में फर्जी इंकाउंटर हो रहे है। भाजपा को जुमला पार्क बनाना चाहिए चूंकि यही भाजपा का असली चेहरा है। यादव ने कहा कि नफरत और समाज में खाई पैदा करने के लिए भाजपा जिम्मेदार है। जनता को मूल मुद्दों से भटकाकर वह सत्ता में आई है। जनता आशा करती है कि लोकसभा चुनाव तो सच बोलकर भाजपा झूठ का प्रायश्चित करेगी। जनता ने झूठ से मुक्त होने का बड़ा निर्णय ले लिया है। जनता बदलाव चाहती है। नए वर्ष में देश को नया प्रधानमंत्री मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!