Lok Sabha election 2019: डालिए एक नजर रामपुर लोकसभा सीट पर

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 13 Apr, 2019 05:23 PM

lok sabha elections 2019 rampur lok sabha seat

रामपुर लोकसभा सीट पश्चिमी उत्तरप्रदेश के सबसे अहम लोकसभा सीटों में से एक है। इस बार यह सीट सबसे ज्य़ादा हॉट सीटों में से है, क्यों कि रामपुर सीट पर इस बार आज़म खान और जया प्रदा के बीच दिलचस्प मुकाबला होगा। आज़म खान इस सीट से 9 बार से...

रामपुरः रामपुर लोकसभा सीट पश्चिमी उत्तरप्रदेश के सबसे अहम लोकसभा सीटों में से एक है। इस बार यह सीट सबसे ज्य़ादा हॉट सीटों में से है, क्यों कि रामपुर सीट पर इस बार आज़म खान और जया प्रदा के बीच दिलचस्प मुकाबला होगा। आज़म खान इस सीट से 9 बार से विधायक हैं और सपा ने इस बार उन्हें प्रत्याशी बनाया है। साथ ही समाजवादी पार्टी से ही 2 बार सांसद रही जया प्रदा इस बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
PunjabKesari
वहीं हम रामपुर संसदीय सीट के इतिहास के बारे में बात करें तो इस सीट पर आज़ादी के बाद से अबतक 10 बार कांग्रेस का कब्जा रहा है। 1952 में हुए चुनाव में यहां से कांग्रेस की ओर से डॉ. अबुल कलाम आज़ाद ने जीत दर्ज की थी। 1971 तक यह सीट कांग्रेस के खाते में रही..लेकिन 1977 के चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल ने इस सीट पर जीत दर्ज किया। यह सीट अगले ही चुनाव में कांग्रेस के पास चली गई और जुल्फिकार अली खान इस सीट को लगातार 3 बार जीत कर कांग्रेस के खाते में ले गए। 1991 और 1998 में बीजेपी ने इस पर जीत दर्ज की। बीजेपी के मुख्तार अब्बास नकवी 1998 में यहां से सांसद थे। इसके बाद 2004 और 2009 के चुनाव में जयाप्रदा ने सपा के खाते में ये सीट डाली। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से बीजेपी के नेपाल सिंह ने यहां से जीत दर्ज की। रामपुर लोकसभा क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य सीट है। यहां मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या 50 फीसदी से ज्यादा है। इसलिए हर चुनाव में यहां एक तरफा मुकाबला होने की संभावना बनी रहती है।

रामपुर लोकसभा सीट में कुल 5 विधानसभा सीटें
PunjabKesari

रामपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा सीटें हैं। इनमें स्वार, चमरौआ, बिलासपुर, रामपुर और मिलक शामिल है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बिलासपुर और मिलाक सीट पर बीजेपी का कब्जा था। जबकि बाकी 3 सीटों पर सपा का ही कब्जा रहा।

जानिए, 2019  रामपुर में कितने मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग
PunjabKesari

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में रामपुर सीट पर कुल 16 लाख 68 हज़ार 479 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 97 हज़ार 237 है। जबकि महिला वोटरों की संख्या 7 लाख 71 हज़ार 80 है। वहीं ट्रांस जेंडर वोटरों की संख्या 162 है।

एक नजर 2014 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari

रामपुर सीट पर 2014 में हुए लोकसभा चुनाव पर नज़र डालें तो इस सीट पर बीजेपी से नेपाल सिंह ने सपा के नासिर अहमद खान को हराया था। नेपाल सिंह को कुल 3 लाख 58 हज़ार 616 वोट मिले थे, जबकी सपा से नासिर अहमद खान को 3 लाख 35 हज़ार 181 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार नवाब काज़िम अली खान थे। नवाब काज़िम को 1 लाख 56 हजार 466 वोट मिले थे।

एक नजर 2009 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari

2009 में रामपुर लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में सपा उम्मीदवार से जया प्रदा ने जीत दर्ज की थी। जया प्रदा ने कांग्रेस की बेगम नूर बानो को हरा कर इस सीट पर कब्जा जमाया था। जया प्रदा को 2009 के लोकसभा चुनाव में 2 लाख 30 हज़ार 724 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस की बेगम नूर बानो को 1 लाख 99 हज़ार 793 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर बसपा के घनश्याम सिंह लोधी को 95 हज़ार 132 वोट मिले थे।

एक नजर 2004 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari

2004 में रामपुर लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार जया प्रदा ने जीत दर्ज की थी। जया प्रदा ने कांग्रेस के बेगम नूर बानो को हरा कर इस सीट पर कब्जा जमाया था। जया प्रदा को 2004 के लोकसभा चुनाव में 2 लाख 89 हज़ार 390 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के बेगम नूर बानो सिंह को 2 लाख 3 हज़ार 916 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर बसपा के अफ़रोज अली खान को 1 लाख 26 हज़ार 406 वोट मिले थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!