Edited By Anil Kapoor,Updated: 30 Nov, 2018 09:29 AM
5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे 11 दिसम्बर को आने वाले हैं। इसे 2019 के लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है। समाचार चैनल टाइम्स नाउ सीएनएक्स ने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में ऑपीनियन पोल कर जनता का मूड समझने की कोशिश की है।
लखनऊ\नई दिल्ली: 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे 11 दिसम्बर को आने वाले हैं। इसे 2019 के लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है। समाचार चैनल टाइम्स नाउ सीएनएक्स ने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में ऑपीनियन पोल कर जनता का मूड समझने की कोशिश की है। सर्वे के मुताबिक यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर अगर आज चुनाव कराए जाएं और सभी पार्टियां अकेले मैदान में उतरें तो भाजपा को 16 सीटों का नुकसान हो सकता है।
2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 71 सीटें मिली थीं लेकिन आज उसे 55 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि कांग्रेस 3 सीटों की बढ़त लेकर 5 सीटें और बीएसपी इस बार 9 सीटें जीत सकती है। एसपी को 4 सीटों का फायदा होता दिख रहा है। अगर कांग्रेस अन्य दलों के साथ महागठबंधन कर चुनाव लड़ती है तो एनडीए को झटका लगता दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक अगर ऐसे हालात बने तो महागठबंधन को 49 सीटें मिल सकती हैं। एनडीए को 42 सीटों का नुकसान सीधे तौर पर हो सकता है।