लोकसभा चुनाव 2019: सोनिया के खिलाफ इस दिग्गज को बीजेपी ने मैदान में उतारा

Edited By Ruby,Updated: 15 Apr, 2019 04:41 PM

lok sabha elections 2019 dinesh pratap singh to give sonia to rae bareli seat

रायबरेलीः संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी को रायबरेली संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार और एम.एल.सी दिनेश प्रताप सिंह कड़ी चुनौती पेश करेंगे। सिंह ने सोमवार रायबरेली सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ...

रायबरेलीः संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी को रायबरेली संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार और एम.एल.सी दिनेश प्रताप सिंह कड़ी चुनौती पेश करेंगे। सिंह ने सोमवार रायबरेली सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।  

एमएलसी सिंह के द्वारा दाखिल नामांकन पत्र प्रस्तावकों में भाजपा के गिरीश नारायण पांडेय, रामनरेश रावत, दिलीप कुमार, गंगा प्रसाद शामिल थे। करीब 11 बजे भाजपा कार्यकर्ता सुपर मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में एकत्र हुए। वहां से जुलूस के रूप में करीब सवा एक बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे जहां भाजपा उम्मीदवार सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद दिनेश शर्मा ने पत्रकारों कहा कि यहां जनता भाजपा के समर्थन में आई है। यहां की जनता ऐसा प्रतिनिधि चाहती है जो उनके साथ जुड़ा रहे और बराबर मिल सके। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी कभी कभी रायबरेली आती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार अपने लाभ के लिए चुनाव लड़ता है। जबकि भाजपा प्रत्याशी जनता की सेवा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इस बीच भाजपा प्रत्याशी सिंह ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार राजतंत्र का अनुसरण करता है। सोनिया गांधी का अब रायबरेली संसदीय क्षेत्र से कुछ लेना देना नहीं रह गया। सारा दारोमदार उनकी पुत्री ने ले रक्खा है और वह भी सन 2014 के बाद 2017 में आई फिर 2019 में आई अब 2022 में आएंगी।   दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि जो राजनेता एसी में रहते है। एसी गाड़ी से ऱोडशो करते है उसे जनता जवाब देगी। उन्होंने कहा कि अबकी बार मोदी की लहर ही नहीं बल्कि उनका कहर है। भाजपा रायबरेली अमेठी में भी जीत रही है। जनता ही कांग्रेस को जवाब देगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!