लॉकडाउनः उल्लंघन मामले में UP पुलिस सख्त, 42,359 लोगों के खिलाफ 13,208 मुकदमे दर्ज

Edited By Ajay kumar,Updated: 11 Apr, 2020 11:09 AM

lockdown up police strict in violation case 13 208 cases filed

कोरोना के बढ़ते चेन रिएक्शन को तोड़ने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में कुछ लोग लॉकडाउन का सख्ती से पालन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उल्लंघन करने का मामला भी बढ़ता जा रहा है। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार...

लखनऊः कोरोना के बढ़ते चेन रिएक्शन को तोड़ने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में कुछ लोग लॉकडाउन का सख्ती से पालन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उल्लंघन करने का मामला भी बढ़ता जा रहा है। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। यूपी पुलिस ने उल्लंघन के आरोप में अब तक 42,359 लोगों के खिलाफ 13,208 मुकदमे दर्ज कर चुकी है।

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही आवश्यक वस्तु कानून के तहत 426 लोगों के खिलाफ 344 प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुल एक करोड़ 39 लाख वाहनों की जांच की गई और 31 लाख से अधिक वाहनों का चालान किया गया है। जिन वाहनों का चालान किया गया, उन वाहन मालिकों से 5 करोड़ 87 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!