लॉकडाउनः एक फोन पर घर आएगा सैनेटरी पैड, हेल्पलाइन नंबर जारी

Edited By Ajay kumar,Updated: 02 Apr, 2020 05:23 PM

lockdown sanitary pads will come home on a phone helpline number released

हिचक और महिलाओं का पुराना नाता है। कुछ चीजों के विषय में वह झेंप जाती हैं और बोल नहीं पाती हैं। महावारी भी ऐसा ही विषय है जिस पर महिलाएं बोल नहीं पाती हैं। ऊपर से कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन ने उनकी समस्या को और बढ़ा...

रामपुरः हिचक और महिलाओं का पुराना नाता है। कुछ चीजों के विषय में वह झेंप जाती हैं और बोल नहीं पाती हैं। महावारी भी ऐसा ही विषय है जिस पर महिलाएं बोल नहीं पाती हैं। ऊपर से कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन ने उनकी समस्या को और बढ़ा दिया है। बच्चों के डायपर और सैनेटरी नैपकिन कि किल्लत हो गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर में प्रशासन ने जरूरतमंद महिलाओं को घर में सैनेटरी पैड पहुंचाने का निर्णय लिया है।

हेल्पलाइन नं. किया गया जारी
बता दें कि 29 मार्च को केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिख कर सेनेटरी नैपकिन व डायपर को आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में परिभाषित करने का आदेश दिया है। इस बीच रामपुर जिला प्रशासन ने जरूरतमंद महिलाओं को घर में सैनेटरी पैड पहुंचाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बकायदा महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिला प्रशासन ने इसके लिए महिला हेल्पलाइन नं०- 7247833311 7535844422 शुरू किया है। इन नंबरों पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक फोन किया जा सकता है।

महिला कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
रामपुर के डीएम ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि महिलाएं कुछ चीजों के बारे में बोलने से हिचकती हैं। ऐसे में हम महिलाओं के लिए एक हेल्पलाइन शुरू कर रहे हैं। इन नंबरों पर सिर्फ महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। ऐसे में महिलाएं ब्रेफ्रिक होकर इन नंबरों पर अपनी बात रख सकती हैं।  इसे आवश्यक सामान की लिस्ट में शामिल किया गया।  ​​​

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!