Edited By Deepika Rajput,Updated: 14 Apr, 2019 12:10 PM
बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 और लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। लिस्ट के मुताबिक बसपा ने सुल्तानपुर से चंद्रभद्र सिंह, प्रतापगढ़ से अशोक कुमार त्रिपाठी, अंबेडकरनगर से रितेश पांडेय, श्रावस्ती से रामशिरोमणि...
लखनऊः बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 और लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। लिस्ट के मुताबिक बसपा ने सुल्तानपुर से चंद्रभद्र सिंह, प्रतापगढ़ से अशोक कुमार त्रिपाठी, अंबेडकरनगर से रितेश पांडेय, श्रावस्ती से रामशिरोमणि वर्मा, डूमरियागंज से अफताब आलम, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी, संतकबीर नगर से भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी, देवरिया से बिनोद कुमार जायसवाल, बांसगांव से सदल प्रसाद, लालगंज से संगीता, घोसी अतुल राय, सलेमपुर से आर एस कुशवाहा, जौनपुर से श्याम सिंह यादव, मछलीशहर से टीराम को टिकट दिया गया है।
इससे पहले बसपा ने 11 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। जिसमें शाहजहांपुर से अमर चंद जौहर, फर्रूखाबाद से मनोज अग्रवाल, अकबरपुर से निशा सचान, मिश्रिख से नीलू सत्यार्थी, हमीरपुर से दिलीप कुमार सिंह, जालौन से पंकज सिह, धौरहरा से अरसद अहमद सिद्दकी, सीतापुर से नकुल दुबे, मोहनलालगंज से सी.एल वर्मा, फतेहपुर से सुखदेव प्रसाद और कैसरगंज से चंद्रदेव राम यादव को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया था। बता दें कि, बसपा इस बार सपा और रालोद के साथ गठबंधन के तहत 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।