Edited By Ajay kumar,Updated: 25 Dec, 2019 11:20 AM
प्याज के बढ़ते दामों से लोग परेशान हो गए हैं। हद तो तब हो गई जब दो होमगार्ड के जवान प्याज की चोरी करते CCTV में कैद हो गए। आश्चर्य की बात है कि जिन कंधों...
मैनपुरीः प्याज के बढ़ते दामों से लोग परेशान हो गए हैं। हद तो तब हो गई जब दो होमगार्ड के जवान प्याज की चोरी करते CCTV में कैद हो गए। आश्चर्य की बात है कि जिन कंधों पर चोरी रोकने की जिम्मेदारी हो वही चोरी करते पकड़े जाएं तो सुरक्षा व्यवस्था कैसी होगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
बता दें कि मामला मैनपुरी का है जहां चोरी की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। गश्त के दौरान सुरक्षा में लगे होमगार्ड के जवानों ने दुकान की जंजीर तोड़ी और उसमें रखे प्याज, सब्जी सहित नगदी भी चुरा ले गए। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने थाने में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने होमगार्ड के दो जवानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। होमगार्डों ने आधी रात को घटना को अंजाम दिया।