अखिलेश यादव का दावा- भाजपा में CM बदलने का सिलसिला शुरु, अब UP के मुख्यमंत्री को बदलने की बारी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Mar, 2021 08:58 AM

like uttarakhand chief minister will soon change in up akhilesh

वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी (SP) के सत्ता में लौटने का दावा करते हुए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में मुख्यमंत्री बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है और अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...

मुरादाबाद: वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी (SP) के सत्ता में लौटने का दावा करते हुए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में मुख्यमंत्री बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है और अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को बदलने की बारी है। यादव ने गुरूवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस तरह उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदले गए हैं, इस तरह भाजपा शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है, ठीक उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री बदले जाएंगे। प्रदेश की जनता ने अब बदलाव का मन बना लिया है, इसलिए 2022 में समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है जिसका जीता जागता उदाहरण सपा सांसद आजम खान हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि समाजवादी पार्टी किसी भी बड़े राजनीतिक दल से समझौता नहीं करेगी। क्योंकि, इसका अनुभव अच्छा नहीं रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री आजम खान के खिलाफ कथित बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई के विरोध में जन आक्रोश दर्ज कराने के लिए 12 मार्च को रामपुर से लखनऊ तक साइकिल यात्रा निकालने का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने पश्चिम बंगाल में हर हाल में ममता बनर्जी की सरकार बनने की बात कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों के बढ़ने, महिलाओं पर अत्याचार होने, सरकारी मशीनरी के भ्रष्टाचार के कारण हर वर्ग का परेशान होना बताया।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!