जनता को अपने कामों का ब्यौरा दें मोदी और योगी सरकारः सपा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jul, 2017 12:47 PM

let people know their deeds modi and yogi sarkar sp

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने एक बार फिर से योगी सरकार पर निशाना साधा है...

लखनऊः समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने एक बार फिर से योगी सरकार पर निशाना साधा है। चौधरी ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश दोनों जगह भाजपा की सरकार है और प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था अब तरक्की का डबलइंजन भी लग गया है। ऐसे में इन सरकारों ने क्या-क्या वादे किए थे और उन पर कितना अमल हुआ यह जानना अब भी बाकी है।

भाजपा की विफलताओं से जनता परिचित
चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जो रिपोर्ट कार्ड सामने आया वह जनता के गले नहीं उतरा। इस रिपोर्ट कार्ड में भाजपा की एक भी मौलिक विकास योजना या जनहित के किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी तक नहीं मिली। भाजपा की केंद्र सरकार 3 साल में अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी। दोनों सरकारों की विफलताओं के रिपोर्ट कार्ड से जनता अवश्य परिचित है।

अखिलेश के बराबर नहीं हुए काम 
चौधरी ने कहा कि लोकशाही में बीजेपी सरकार 5 वर्ष तक जनता को अंधेरी सुरंग के रास्ते से चलते रहने को बाध्य नहीं कर सकती है। भाजपा अपने संकल्प पत्र के एक पन्ने का एक काम भी शुरू नहीं कर सकी। यही नहीं, भाजपा शासित राज्यों में भी अखिलेश यादव के बराबर विकास कार्य नहीं हो सके। उचित होता अगर भाजपा की राज्य सरकार अखिलेश यादव के समय हुए विकास कार्य उतनी ही लागत और समय में खुद करने का साहस दिखाती।

विपक्ष के प्रति दुष्प्रचार भाजपा की नई संस्कृति 
भाजपा राज में किसान, व्यापारी, महिलाएं, अल्पसंख्यक और छात्र नौजवान सब दहशत में हैं। लोकशाही में विपक्ष के साथ लगातार दुर्व्यहार और विपक्ष के प्रति दुष्प्रचार भाजपा की नई संस्कृति है। अखिलेश यादव के समय चरणबद्ध तरीके से तमाम विकास कार्य एक निश्चित समयावधि में पूरे किए गए थे। उन सभी का क्रमवार ब्यौरा सूचना विभाग व अन्य सम्बंधित विभागों में उपलब्ध है। अखिलेश यादव ने पूरी पारदर्शिता के साथ जनहित में योजनाएं लागू की थीं।

अखिलेश ने बजट का 75 फीसदी किसान पर किया खर्च
सपा सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में डायल 100 सेवा को अमेरिका से अवार्ड मिला है। 1090 वुमेन पावर लाइन और लायन सफारी की प्रशंसा चारों तरफ हो रही है। समाजवादी पेंशन द्वारा गरीब महिलाओं को मदद मिली। लैपटाप का वितरण किया गया। 10 लाख युवाओं को रोजगार मिला। बिजली, पेयजल, आवास और कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में रिकार्ड कार्य हुए। अखिलेश यादव ने अपने बजट का 75 फीसदी हिस्सा कृषि विकास और किसान पर खर्च किया। किसानों को मुफ्त सिंचाई, 50,000 तक की कर्जमाफी और फसल बीमा की सुविधा मिली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!