Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Jun, 2018 05:50 PM
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कुत्तों का आतंक अभी थमा नहीं था कि तेंदुए ने भी अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया। जहां एक आदमखोर तेंदुए ने 6 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जिन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया...
सीतापुरः उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कुत्तों का आतंक अभी थमा नहीं था कि तेंदुए ने भी अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया। जहां एक आदमखोर तेंदुए ने 6 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जिन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
जानकारी के मुताबिक मामला रेउसा थाना क्षेत्र के कलना भवानीपुर गांव का है। जहां कुछ ग्रामीण खेत में काम कर रहे थे। तभी एक तेंदुए ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। आस-पास के ग्रामीण पीड़ितों की चीख पुकार सुनकर दौड़े चले आए, लेकिन तेंदुआ वहां से भाग गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने तेंदुए को ढूंढने का प्रयास किया। साथ ही इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने तेंदुए की तलाश शुरु कर दी है।
वहीं तेंदुए के हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों से निकलने से डर रहे हैं।