आदमखोर तेंदुए का आतंक जारी, बीए की छात्रा को बनाया शिकार

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Aug, 2018 12:50 PM

leopard attacked on girl

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वनरेंज के बाजपुर बनकटी गुलरा गांव की छात्रा पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से इलाके में दहशत है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को...

बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वनरेंज के बाजपुर बनकटी गुलरा गांव की छात्रा पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से इलाके में दहशत है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के तहत कतर्नियाघाट रेंज के ग्राम पंचायत बाजपुर बनकटी का मजरा गुलरा गांव जंगल से सटा हुआ है।

इसी गांव के प्रमोद की पुत्री प्रीती उर्फ पम्मी गुरुवार शाम करीब सात बजे नित्यक्रिया के खेत की ओर गई थी। घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित अपने खेत में पहुंची, तभी झाडिय़ों में दुबके तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। प्रीती के शोर मचाने पर परिवारीजन और ग्रामीण खेत की ओर दौड़े। लेकिन तब तक तेंदुए ने प्रीती के गले, कंधे और पेट में गहरे जख्म कर दिए।

लोगों की घेराबंदी करने और शोर मचाने पर तेंदुआ प्रीती को छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। लहूलुहान प्रीती को चफरिया बाजार में निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया गया। लेकिन यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्रीती बीए में पढ़ती थी।

सूचना पाकर वनकर्मी और सुजौली के थानाध्यक्ष अफसर परवेज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वनकर्मी तेंदुए की तलाश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बहराइच में तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। तेंदुआ कई लोगों पर हमला कर चुका है और तीन दिन पहले इसने एक महिला को अपना निवाला बनाया था।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!