Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 01 Nov, 2018 01:06 PM
अपने बयानों के चलते आए दिन सुर्खियों में रहने वाले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने फिर से एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो नेता हिन्दू मुसलमानों के नाम पर आम ज...
सीतापुरः अपने बयानों के चलते आए दिन सुर्खियों में रहने वाले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने फिर से एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो नेता हिन्दू मुसलमानों के नाम पर आम जनता को बांटने व लड़ाने का काम करते हैं। उनके घर की बेटियां ही मुस्लिम परिवारों में शादीशुदा जीवन गुजार रही हैं।
इतना ही नहीं उन्होंने उदाहरण देते हुए लाल कृष्ण आडवाणी, मोहन भागवत ,मुरली मनोहर जोशी, प्रवीण तोगड़िया व अशोक सिंघल के नाम भी गिनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें आपस मे लड़ने की बजाय शिक्षा व रोजगार कैसे मिले इस बारे में सोचना चाहिए। हमारे क्षेत्र का विकास कैसे हो ये समझना चाहिए।
बता दें कि राजभर ने ये सब बातें सीतापुर के पिसावा में अपने दौरे के दौरान कही।