यूपी में कानून व्यवस्था केवल कहने सुनने की बात: अखिलेश बोले- जब पुलिस अपनी ही पिस्टल और कारतूस की नहीं कर पा रही सुरक्षा...

Edited By Mamta Yadav,Updated: 07 Jun, 2022 05:53 PM

law and order in up is only a matter of hearing akhilesh said

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि अराजकता और अव्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था केवल कहने सुनने की बात रह गई है। भाजपा राज में पुलिस जब अपनी ही पिस्टल और कारतूस की सुरक्षा नहीं कर सकती है तो वह जनता की...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि अराजकता और अव्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था केवल कहने सुनने की बात रह गई है।       

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार दूसरी बार सत्ता में आने के बाद कुछ और ही कामों में व्यस्त दिखाई देती है जो काम सरकार के नहीं हैं। अपने संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन में पूर्णतया विफल सरकार प्रदेश पर भार स्वरूप है। भाजपा सरकार में अब वही सुरक्षित है जिस पर सत्ता संरक्षित अपराधियों की निगाह नहीं पड़ी है। अब किसी को भी यह उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि उसे प्रशासन से सुरक्षा मिल सकती है।

उन्होंने बताया कि भाजपा राज में पुलिस जब अपनी ही पिस्टल और कारतूस की सुरक्षा नहीं कर सकती है तो वह जनता की सुरक्षा क्या करेगी। मैनपुरी के करहल में दारोगा जी सोते रह गए और उनकी तकिये के नीचे से चोर सरकारी पिस्टल, 10 कारतूस और पर्स चुरा ले गए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि अपराधियों की हिम्मत यहां तक बढ़ गई है कि अब वे पुलिस वालों को अपनी गाड़ियों से कुचल दे रहे हैं। हालात यहां तक बिगड़ गए हैं कि कानपुर में सिपाही की गर्दन रेत कर हत्या स्तब्ध करती है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!