बरसाना की गलियों में खेली गई लठमार होली

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 16 Mar, 2019 10:50 AM

lathmar holi played in the streets of barsana

ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध स्थल बरसाना में शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध लठामार होली खेली गई जिसमें महिलाओं ने पुरूषों पर लाठियां बरसाई और पुरूषों ने हंसते हुए ढाल से अपना बचाव किया। इन अनूठी होली को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग बरसाने में आए...

मथुराः ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध स्थल बरसाना में शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध लठामार होली खेली गई जिसमें महिलाओं ने पुरूषों पर लाठियां बरसाई और पुरूषों ने हंसते हुए ढाल से अपना बचाव किया। इन अनूठी होली को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग बरसाने में आए हुए थे। बरसाना की हुरियारिनों (लाठी चलाने वाली महिलाएं) से होली खेलने नन्दगांव से आए हुरियारों (ढाल लेकर होली खेलने वाले पुरूष) पर लाठियां बरयायीं। यह पुरानी परम्परा है जिसे हर वर्ष फाल्गुन मास की नवमीं के दिन मनाया जाता है।

शनिवार को एक बार फिर कुछ इसी प्रकार की होली होगी, लेकिन उसका स्थान बरसाना के बजाय नन्दगांव होगा। नन्दगांव में होली खेलने बरसाना के हुरियारे जायेंगे और हुरियारिनें स्थानीय महिलाएं होंगी। लठामार होली के मौके पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी बरसाना में मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!