महेश शर्मा से फिरौती मांगने के आरोप में राष्ट्रकवि दिनकर की नातिन गिरफ्तार

Edited By Ruby,Updated: 18 May, 2019 01:29 PM

lady arrested for demanding mahesh sharma

नोएडाः केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता महेश शर्मा को ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपये की उगाही करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने एक सामाजिक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 60 वर्ष...

नोएडाः केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता महेश शर्मा को ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपये की उगाही करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने एक सामाजिक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की नातिन ऊषा ठाकुर को  सुबह करीब 10 बजे सेक्टर 31 स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, ठाकुर पर फिरौती वसूलने, जालसाजी करने तथा आपराधिक षडयंत्र में शामिल रहने का आरोप है। यह आरोप नोटबंदी के बाद बंद हो गये एक स्थानीय समाचार चैनल के संचालक द्वारा चलाये जा रहे गिरोह के द्वारा चुनाव से पहले किये गये एक स्टिंग से जुड़ा है। अधिकारियों ने कहा कि गिरोह शर्मा को एक आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनसे दो करोड़ रुपये की मांग कर रहा था। इस मामले से प्रत्यक्ष तौर पर जुड़े तीन लोगों को पहले ही अप्रैल में गिरफ्तार किया जा चुका है। सेक्टर 20 पुलिस थाने के एसएचओ राजवीर सिंह चौहान ने कहा, ‘‘उषा ठाकुर को आज सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

मामले में शामिल अन्य आरोपियों की विस्तार से की गयी पूछताछ के बाद ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।'' उन्होंने कहा कि ठाकुर को एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसएचओ ने कहा कि गिरोह में शामिल एक अन्य सदस्य खालिद अभी फरार चल रहा है। ठाकुर लंबे समय से नोएडा में एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय हैं। निठारी हत्याकांड मामले में अपने कार्य से उन्हें ख्याति मिली।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!