उपचुनाव के बाद BJPको लगा एक और बड़ा झटका, योगी के मंत्री के दामाद ने ज्वाइन की सपा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Mar, 2018 07:02 PM

labor minister swamy prasad maurya s son in law involved in sp

उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के दामाद डॉ. नवल किशोर मौर्य शुक्रवार सपा में शामिल हो गए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल किया लेकिन कहा इसकी औपचारिक घोषणा जनसभा में की जाएगी। डॉ.नवल किशोर मौर्य कैंसर के अच्छे...

लखनऊः उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के दामाद डॉ. नवल किशोर मौर्य शुक्रवार सपा में शामिल हो गए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल किया लेकिन कहा इसकी औपचारिक घोषणा जनसभा में की जाएगी। डॉ.नवल किशोर मौर्य कैंसर के अच्छे चिकित्सक माने जाते हैं। इससे पहले श्रम मंत्री के भतीजे और प्रतापगढ़ जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद मौर्य ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पिछले महीने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। 

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य विधानसभा चुनाव के मात्र कुछ महीने पहले ही बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। मौर्य उस समय विधानसभा में बसपा के साथ ही नेता विरोधी दल भी थे। प्रमोद मौर्य ने सपा में शामिल होते समय कहा था कि स्वामी प्रसाद मौर्य की भाजपा में उपेक्षा हो रही है। उन्हें अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण विभाग दिया गया है इसलिए उनके समर्थक धीरे-धीरे भाजपा से अलग होंगे।

माना जा रहा है कि डॉ. नवल किशोर मौर्य का शुक्रवार अखिलेश यादव के साथ मंच साझा किया जाना उसी का परिणाम है। डॉ. मौर्य के साथ विधान परिषद के पूर्व सदस्य प्रदीप सिंह और पूर्व विधायक इरशाद भी सपा में शामिल हुए। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!