राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर लगाया कुवैत का झंडा, विधायक ने दर्ज कराया देशद्रोह का मुकदमा

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 14 Sep, 2020 02:46 PM

kuwait flag levied by insulting national flag mla lodges treason case

उत्तर प्रदेश के अलागढ़ में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान करने का मामला प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं उत्पाती वर्ग ने हैंडपंप लगवाकर उसका चबूतरा भी कब्र के

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलागढ़ में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान करने का मामला प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं उत्पाती वर्ग ने हैंडपंप लगवाकर उसका चबूतरा भी कब्र के आकार का बनवाया है। इस मामले में विधायक ने दो लोगों के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बता दें कि इस वारदात को अंजाम देने वालों पर आरोप है कि उन्होंने यह सब विदेशी संगठनों से साठगांठ रखने वाले व्यक्ति वारिकवली गांव खुर्रमपुर निवासी शमशेर को ठेका देकर गांव खुर्रमपुर एवं दुबिया में 45 नल लगवा दिए। जिसके चबूतरे को कब्र के आकार में बनवाकर अरबी भाषा में शिलालेख लगा दी गई।

इतना ही नहीं इसमें भारत के राष्ट्रीयध्वज में चक्र में तीलियों की संख्या 24 की जगह मात्र 8 रखी गई। इस तरह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ। इसके साथ ही कुवैत का झंडा भी इस पर बनाया गया।

यह देख लोगों में आक्रोश पनपा और सूचना छर्रा विधायक ठाकुर रविंद्र पाल सिंह तक पहुंची। उन्होंने मौके पर जाकर जानकारी ली और नल लगाने वाले लोगों को 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने को कहा। छर्रा विधायक ने शमशेर पुत्र शेर मोहम्मद तथा वारिक वली के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम की धारा 2 व 269 में मुकदमा दर्ज कराया है। लोगों का आरोप है कि आरोपी गुमराह कर विदेशी षड्यंत्र के तहत भारत के लोगों में नफरत फैला रहा है।

एसओ अकराबाद उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि विधायक की तहरीर के आधार पर दो लोगों पर देश द्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!