किसानों के उत्थान में कृषि विज्ञान केन्द्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है: CM योगी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Jul, 2019 07:29 PM

krishi vigyan kendras have an important role in the upliftment of the farmers

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के उत्थान में कृषि विज्ञान केन्द्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर नरेन्द्र देव कृषि प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में कृषि वैज्ञानिकों की वार्षिक...

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के उत्थान में कृषि विज्ञान केन्द्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर नरेन्द्र देव कृषि प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में कृषि वैज्ञानिकों की वार्षिक कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की अर्थ व्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर पहुंचाने में उत्तर प्रदेश ने भूमिका निभाई है।

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जलवायु, भौगोलिक परिस्थितियों एवं प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता ने कृषि क्षेत्र में पर्याप्त शक्ति से अर्थव्यवस्था को वृहद रूप में देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आवाह्न में प्रदेश का योगदान तब माना जायेगा जब हम अपनी अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा सकें। उन्होंने इसके लिए कृषि क्षेत्र की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि किसानों के उत्थान में कृषि विज्ञान केन्द्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि देश में पिछले 5 वर्ष कृषि के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य किए हैं जो कृषि के विकास की नींव है। अब उसके परिणाम सामने आने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा खेती-किसानी की प्रगति के लिए चलाई गई योजनाओं की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आज देश में इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि दलहन का पर्याप्त उत्पादन हो रहा है।

योगी ने कहा कि प्रदेश में कृषि विकास की पर्याप्त संभावनाएं हैं। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का आवाह्न करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के स्वप्न देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने का पूरा करने के लिए एक ट्रिलियन डॉलर करने का अपना संकल्प बताया है। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश के हर जिले से एक विशिष्ट कृषि उत्पादक की पहचान बनानी होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!