किरण बेदी ने किया 47वीं ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस का शुभारंभ, 6 विषयों पर विशेषज्ञ करेंगे मंथन

Edited By Ajay kumar,Updated: 28 Nov, 2019 01:13 PM

kiran bedi inaugurates 47th all india police science congress

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लंबे समय 22 वर्षों के बाद 47वीं ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन...

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लंबे समय 22 वर्षों के बाद 47वीं ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन गोमतीनगर स्थित डीजीपी मुख्यालय के अवनि प्रेक्षागृह में हुआ। जिसका उदघाटन पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर व देश की काफी चर्चित IPS अधिकारी  डॉ. किरण बेदी ने किया है। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी भी मौजूद थे।

बता दें कि कार्यक्रम में देशभर के पुलिस अधिकारी, समाजशास्त्री और विशेषज्ञ जुटे हैं। वहीं कार्यक्रम के समापन समारोह जो कि 29 नवंबर को है। गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर वहीं  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इससे पहले 29वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का आयोजन नवंबर 1997 में लखनऊ में हुआ था।

छह विषयों पर विशेषज्ञ करेंगे मंथन

बता दें कि दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में  इस बार 6 विषयों को रखा गया है। पहले दिन 28 नवंबर को पुलिस की चुनौतियों, फोरेंसिक साइंस जैसे मुद्दे तो रहेंगे। साथ ही  महिला व बच्चों की सुरक्षा जैसे विषयों पर देशभर से आए पुलिस अधिकारी व विशेषज्ञ मंथन करेंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन सोशल मीडिया की भूमिका, पुलिस अधिकारियों के व्यवहार, प्रशिक्षण और सीटीएनएस विषयों पर विमर्श होगा। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, शिक्षाविदों, फोरेंसिक विशेषज्ञों व अन्य बुद्धजीवियों ने 50 से अधिक शोध पत्र भेजे हैं। बीपीआर एंड डी की विशेष समिति ने 18 शोध पत्रों को पुलिस साइंस कांग्रेस में प्रस्तुत किए जाने के लिए चुना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!