CM सिटी गोरखपुर में बदमाशों ने ईंट भट्ठा मजदूरों को बंधक बना कर लूटा, दो नाबालिग से की हैवानियत

Edited By Ramkesh,Updated: 12 Nov, 2020 07:19 PM

kiln workers held hostage and looted two minorities killed

महिला सुरक्षा को लेकर देश-प्रदेश में अभियान चला कर जागरूक किया जा रहा है। लेकिन प्रदेश में महिलाएं बच्चियां सुरक्षित नजर नहीं है। ऐसा ही ताजा मामला सीएम सीटी गोरखपुर से सामने आया है।

गोरखपुर: महिला सुरक्षा को लेकर देश-प्रदेश में अभियान चला कर जागरूक किया जा रहा है। लेकिन प्रदेश में महिलाएं बच्चियां सुरक्षित नजर नहीं है। ऐसा ही ताजा मामला सीएम सीटी गोरखपुर से सामने आया है। जहां पर बदमाशों ने ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूरों को बंधक बनाकर लूटपाट की साथ ही दो किशोरियों से दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।  

जानकारी के मुताबिक मामला गगहा इलाके के नगवां गांव में विजय ब्रिक्स नाम के भट्ठा  के पास झारखंड के करीब 31 मजदूर झोपड़पट्टी डालकर रहते हैं। बुधवार अलसुबह मजदूरों के ठिकाने पर 10 से 12 बदमाशों ने धावा बोल दिया। विरोध करने पर मजदूरों को बंधक बनाकर 76 हजार तीन सौ रुपये, 9 मोबाइल और महिलाओं के गहने लूटने के अलावा 14 और 17 साल की किशोरियों के साथ दुष्कर्म के वारदात को भी अंजाम दिया गया। इसके बाद अंधरे का फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए।

SSP जोगेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ईंट भट्ठा मालिक की तहरीर पर घुसकर डकैती, दुष्कर्म, छेडख़ानी और पास्को एक्ट के धाराओं में केस दर्ज कर ली गई है। इस मामले में जांच के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। जल्द  ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!