Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Oct, 2018 02:02 PM
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा से अलग होकर हाल ही में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा गठित करने वाले शिवपाल सिंह यादव को अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करने की पेशकश की है।
कानपुर (उप्र): उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा से अलग होकर हाल ही में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा गठित करने वाले शिवपाल सिंह यादव को अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करने की पेशकश की है।
मौर्य ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शिवपाल चाहें तो अपने मोर्चे का भाजपा में विलय कर सकते हैं। उनका स्वागत है। मगर फिलवक्त भाजपा के पास किसी दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की गुंजाइश नहीं है। अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न अधिनियम में बदलाव को लेकर सवर्णों में उभरी नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस कानून का दुरुपयोग नहीं होने देगी।