Edited By Deepika Rajput,Updated: 06 Sep, 2018 03:28 PM
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारत बंद को लेकर कहा कि इसके पीछे जो लोग हैं वह राजनीतिक साजिशकर्ता है। वह राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह के आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।
लखनऊः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारत बंद को लेकर कहा कि इसके पीछे जो लोग हैं वह राजनीतिक साजिशकर्ता है। वह राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह के आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।
मौर्य ने कहा कि सामान्य वर्ग हो, पिछड़ा वर्ग हो या दलित वर्ग किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस एक्ट का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई ये समझता है तो वो गलत है क्योंकि बीजेपी सरकार है। बीजेपी में कानून काम करता है।
2019 में मोदी को रोकने के लिए हो रही ये साजिश
बीजेपी में ये भी सम्भव नहीं है कि कोई दलित और आदिवासी को पीड़ित करे। ये कोई विरोध का विषय नहीं है। इसको सर्वसम्मति से लोकसभा और राज्यसभा में सभी दलों ने मिलकर पारित कराया है। उन्होंने कहा कि 2019 में मोदी को रोकने के लिए इस प्रकार की साजिश हो रही है।
मुस्लिम को जोड़ने के सवाल पर केशव ने कहा कि की हम मुस्लिमों को भी जोड़ेंगे। हम सर्व समाज के लोगों को भी जोड़ेंगे। हम 'सबका साथ, सबका विकास' जो हमारा लक्ष्य है उसी के अनुरूप काम कर रहे हैं।