अयोध्या में राम की मूर्ति लगाने से किसी ने रोका तो हम उसे देख लेंगे: मौर्य

Edited By Deepika Rajput,Updated: 03 Nov, 2018 01:25 PM

keshav maurya statement

अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा के निर्माण से पहले ही राजनीति शुरु हो गई है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि राम मंदिर मामला सुप्रीम कोर्ट में होने के कारण हम कुछ नहीं कर सकते, लेकिन अगर अयोध्या में राम की प्रतिमा...

लखनऊः अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा के निर्माण से पहले ही राजनीति शुरु हो गई है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि राम मंदिर मामला सुप्रीम कोर्ट में होने के कारण हम कुछ नहीं कर सकते, लेकिन अगर अयोध्या में राम की प्रतिमा लगाने से किसी ने रोका तो हम उसे देख लेंगे। 

दरअसल, खबरें हैं कि मुख्यमंत्री योगी अयोध्या में सरयू के किनारे भगवान राम की 151 मीटर ऊंची तांबे की प्रतिमा बनवाएंगे। कुछ दिन पहले ही सीएम ने कहा था कि वह इस बार दीपावली पर प्रदेश की जनता को भव्य तोहफा देंगे, जिसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी आदित्यनाथ इस बार भगवान राम की प्रतिमा बनवाने की घोषणा कर सकते हैं। 

बता दें कि, भगवान राम की यह प्रतिमा दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति होगी। इसको बनाने में करीब 2500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। पर्यटन विभाग इसको लेकर रूप रेखा तैयार कर रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!