UP: केशव मौर्य ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवान के परिजनों को दी 22 लाख रुपए की आर्थिक मदद

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 May, 2020 12:32 PM

keshav helped the martyr s family in pulwama terror attack rs 22 lakh

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बीते साल पुलवामा में आंतकी घटना में शहीद हुए जिला उन्नाव निवासी CRPF के जवान की पत्नी एवं माता-पिता को 11-11 लाख रुपए के चेक दिए गए। उप मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जिलाधिकारी उन्नाव रवीन्द्र कुमार...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बीते साल पुलवामा में आंतकी घटना में शहीद हुए जिला उन्नाव निवासी CRPF के जवान की पत्नी एवं माता-पिता को 11-11 लाख रुपए के चेक दिए गए। उप मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जिलाधिकारी उन्नाव रवीन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने शहीद अजीत कुमार आजाद के घर लोक नगर उन्नाव जाकर शहीद के परिजनों को यह राशि प्रदान की। यह राशि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की घोषणा के क्रम में पीडब्ल्यूडी ने जमा की थी।

जानकारी मुताबिक उप मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन शहीदों के परिजनों को सहायता राशि अभी तक नहीं मिल पाई है, उन्हें भी 22 लाख रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों के शौर्य, त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और ना ही उसकी कोई कीमत अदा की जा सकती। बता दें कि उन्नाव के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शहीद के घर जाकर ये चेक सौंपे। 11 लाख का चेक शहीद की पत्नी मीना गौतम और इतनी ही राशि का चेक शहीद की माता राजवती देवी और पिता प्यारे लाल को संयुक्त रूप से दिया गया।

उल्लेखनीय है कि बीते साल पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तर प्रदेश के वीर जवानों के परिजनों को उप मुख्यमंत्री द्वारा सहयोग राशि प्रदान किए जाने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपने 1 दिन के वेतन के बराबर की धनराशि स्वेच्छा से इस हेतु एकत्र की गई थी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शहीदों के सम्मान में जो भी सम्भव हो सकता है, सरकार करती रहेगी। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों को कहीं कोई समस्या हो, तो वह प्रशासन व शासन के संज्ञान में लाएं, उनकी हर समस्या का हर संभव समाधान किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!