Edited By Deepika Rajput,Updated: 29 Aug, 2018 10:34 AM
प्राकृतिक आपदा के शिकार तटवर्ती राज्य केरल की मदद के लिए उत्तर प्रदेश के विधायकों ने मदद की पेशकश की है। राज्य विधानसभा ने मंगलवार को सदन ने केरल में बाढ़ के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए पीड़ितों की मदद का वादा किया।
लखनऊः प्राकृतिक आपदा के शिकार तटवर्ती राज्य केरल की मदद के लिए उत्तर प्रदेश के विधायकों ने मदद की पेशकश की है। राज्य विधानसभा ने मंगलवार को सदन ने केरल में बाढ़ के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए पीड़ितों की मदद का वादा किया।
नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता लल्लू सिंह, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लालजी वर्मा और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी समेत सभी दलों के सदस्यों ने विधायक निधि से 5-5 लाख रूपये देने का प्रस्ताव किया।
चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए एक करोड रूपये की मदद का एेलान पहले ही कर चुकी है। इसके अलावा पार्टी के सभी विधायक 1-1 लाख रूपये देंगे। इसके बावजूद आपदा की इस घड़ी में उनके विधायक अपनी निधि से 5-5 लाख रूपये देने को तैयार हैं।
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने इस बारे में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना की राय जानी जिस पर खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर बुधवार को इस बारे में जवाब देंगे। इस बीच कुछ विधायकों ने अपने 1 माह के वेतन को केरल के बाढ़ पीड़ितों को देने का प्रस्ताव किया।