Edited By Anil Kapoor,Updated: 26 Mar, 2019 10:03 AM
उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी जिले के मझनपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह भट्टे पर काम करने वाले दीनानाथ की झोपड़ी में आग लग गई। जिसमें 2 बच्चों की जिंदा जलने से मौत हो गई जबकि 5 झुलस गए।
कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी जिले के मझनपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह भट्टे पर काम करने वाले दीनानाथ की झोपड़ी में आग लग गई। जिसमें 2 बच्चों की जिंदा जलने से मौत हो गई जबकि 5 झुलस गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मझनपुर इलाके में स्थित ईंट भट्टे पर काम करने वाला दीनानाथ अपने परिवार के 7 सदस्यों के साथ झोपड़ी में रहता है। सुबह 4 और 5 बजे के बीच अचानक झोपड़ी में आग लग गई। हादसे में परिवार के सभी सदस्स झुलस गए।
इस घटना में उसके 12 वर्षीय पुत्र मैंहकूलाल और 8 वर्षीय शत्रुघन की मौत हो गई जबकि अन्य सदस्य झुलस गए। उनमें डेढ़ साल के 2 जुडवां बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी 5 सदस्यों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।