कासगंज हिंसा: 26 जनवरी से 6 फरवरी तक 16 FIR और 49 गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Feb, 2018 10:58 AM

कासगंज हिंसा को लेकर पुलिस ने सोमवार को पहली बार सांप्रदायिक हिंसा की धारा 153 (ए) में केस दर्ज किया। वहीं मंगलवार को हिंसा में दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वाले 2 एडमिन को नामजद किया गया।

कासगंजः कासगंज हिंसा को लेकर पुलिस ने सोमवार को पहली बार सांप्रदायिक हिंसा की धारा 153 (ए) में केस दर्ज किया। वहीं मंगलवार को हिंसा में दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वाले 2 एडमिन को नामजद किया गया। इन पर सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर आपत्तिजनक और भड़काऊ संदेश आदि अपलोड करने का आरोप है। साथ ही पुलिस ने कल एक और आरोपी सलमान को भी गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 1 देशी पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद हुए है।
PunjabKesari
26 जनवरी से 6 फरवरी तक
बता दें कि 26 जनवरी से 6 फरवरी तक कासगंज हिंसा में 16 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके अलावा अब तक 49 लोगों की गिरफ्तारी, 63 के खिलाफ नामजद केस दर्ज हुआ है, जबकि 271 अज्ञात हैं। सबसे ज्यादा 5 एफआईआर थाना प्रभारी कासगंज रिपुदमन सिंह ने दर्ज करवाई हैं।
PunjabKesari
व्हाट्सएप के जरिए नफरत फैलाने वाला गिरफ्तार
पुलिस ने सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाने वाले राम सिंह और ग्रुप मेंबर अजय गुप्ता के खिलाफ नफरत फैलाने का मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने ग्रुप एडमिन राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अजय गुप्ता फरार है। वहीं फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप, ट्विटर, इंस्टाग्राम, बल्क मैसेज सर्विसेज सहित पूरी सोशल मीडिया पर पुलिस पैनी नजर रखे हुए है।
PunjabKesari
क्या था मामला? 
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के दिन कासगंज में तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान 2 पक्षों के बीच हिंसा हुई थी, जिसमें चंदन गुप्ता (22) नामक एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। युवक की हत्या के बाद से कासगंज में हिंसा और आगजनी शुरू हो गई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!