Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Sep, 2018 05:00 PM
उत्तर प्रदेश में कासगंज के अमापुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक घर में घुसकर गोलीबारी की है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
कासगंज: उत्तर प्रदेश में कासगंज के अमापुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक घर में घुसकर गोलीबारी की है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात 2 बजे के आसपास कुछ बदमाश परतापुर गांव के एक घर मे घुस गए और जोगिंदर उर्फ पप्पू तथा सत्तन को गोली मार दी जिससे सत्तन की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलीबारी के बाद बदमाश मौके से भाग गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पप्पू को गंभीर हालत में आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो मामला रंजिश या अनैतिक संबंधों का लगता है लेकिन जांच के बाद ही कारण साफ हो पाएगा। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।