Edited By Deepika Rajput,Updated: 13 May, 2018 11:05 AM
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने कैराना लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 40 प्रचारक शामिल है।
लखनऊः राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने कैराना लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 40 प्रचारक शामिल है।
रालोद ने जिन सपा नेताओं को स्टार प्रचारकों को सूची में शामिल किया है, उसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, आजम खान, किरनमय नंदा और पीस पार्टी के मुखिया डॉ. अयूब सहित समाजवादी पार्टी के कई नेता शामिल हैं। सूची में पहला नाम रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह का है। इसके साथ रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, सपा नेता बलराम यादव, रालोद प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, सपा सांसद प्रवीन निषाद, एमएलसी वीरेंद्र सिंह गूजर, राजेंद्र चौधरी, अहमद हसन, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाल, सांसद संजय लाठर आदि के नाम हैं।
वहीं, लिस्ट में मुलायम यादव, शिवपाल यादव और राज्यसभा सांसद प्रो रामगोपाल यादव को शामिल नहीं किया गया है। बता दें कि, कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा की सीट पर 28 मई को मतदान होगा और मतों की गिनती 31 मई को होगी।